यदि आप हमेशा Negative सोचते है
तो यह स्टोरी आपको Positive बना के छोड़ेगी
आज इस स्टोरी में हम महात्मा गौतम बुद्ध के जीवन की एक घटना आपको बताने वाले
है जो आपको अवश्य ही नकारात्मक सोच को बदलने पर मजबूर कर देगी
घटना है तब की जब महात्मा बुद्ध जंगल की रास्ते से दोपहर के समय अपने कुछ
शिष्यों के साथ जा रहे थे । जंगल में चलते-चलते महात्मा बुद्ध को प्यास लगी, तभी उन्होंने
अपने एक शिष्य से कहा की उन्हें प्यास लगी है उसका नाम आनंद था। उस जंगल से कुछ ही
दुरी पर एक नदी थी जो उन्होंने आते वक्त देखी थी गौतम बुद्ध ने आनंद को वंहा से
पानी लाने को कहा ।
जब आनंद उस नदी के पास पहुंचा तो उसने देखा की नदी का पानी तो गन्दा है उसने
सोचा की जरुर कोई बड़े जानवर या किसी बड़े सवारी दल ने इसे पार किया है, तभी पानी
हिलने की वजह से मटमैला (गन्दा) हो गया है । जब आनंद ने देखा की पानी तो पीने लायक
नहीं है तो उसने इसे ले कर आना सही नहीं समझा फिर वह बिना पानी लिए वापस आ गया ।
आनंद ने गौतम बुद्ध को सारी स्तिथि से अवगत (बताया) कराया और कहा की हम आगे
चलते है वंहा कोई अन्य नदी या स्त्रोत से पानी पी लेंगे, पर आनंद की इस बात के लिए
गौतम बुद्ध ने मना कर दिया और कहा की वह उसी नदी का पानी पीना चाहते है इसलिए तुम
फिर से जाओं और उसी नदी से पानी लेकर आओं ।
आनंद बहुत हैरान था की महात्मा बुद्ध को उसी नदी का पानी क्यों पीना है? लेकिन
महात्मा बुद्ध से वह इस तरह का प्रश्न नहीं पूछ सकता है, इसलिए वह फिर से उस नदी
की पास पहुंचा तो उसने देखा की नदी का पानी पहले से साफ़ हो गया है । धुल मिटटी और
हवा से उड़े हुए पत्ते निचे बैठ गए है बाकी ऊपर की गन्दगी पीछे से आने वाला पानी
अपने साथ बहा के आगे ले जा रहा है ।
आनंद ने सोचा की मै यंहा थोड़ी देर और प्रतीक्षा करता हूँ देखते देखते पानी की
सारी गन्दगी निचे बैठ चुकी थी और पानी पीने योग्य हो गया था, आनंद ने पानी भरा और
वापस महात्मा बुद्ध के पास लौट आया ।
सब ने पानी पीया तब महात्मा बुद्ध ने आनंद से पूछा की “तुमनें तो कहा था की
पानी पीने के लायक नहीं है बहुत गन्दा है तो फिर यह पानी इतना साफ़ कैसे आनंद?”
तब आनंद ने उत्तर दिया “भगवन जब में पहली बार गया था तब तो पानी गन्दा ही था
बाद में साफ हो गया’
गौतम बुद्ध ने आनंद से पूछा की “फिर तुमने इसे साफ़ कैसे किया, तुम्हे इसकी गन्दगी
कैसे हटाई, तुमने ऐसा कौनसा जादू किया की पानी साफ़ और स्वच्छ हो गया”
तब आनंद ने कहा “भगवन मैंने तो कुछ भी नहीं किया, जब मै फिर से पानी लेना गया
था तब पानी थोडा साफ हो गया था, मैंने कुछ समय बैठ कर प्रतीक्षा की देखते-देखते
पानी एकदम साफ़ हो गया” ।
गौतम बुद्ध ने कहा यह तुम्हारे लिए सीख है आनंद इससे सबक लो । तुम्हारा मन भी
पानी की तरह ही होता है जैसा तुमने आज उस नदी के साथ किया वैसा ही अपने मन के साथ
करों । यदि तुम मन में आने वाले नकारात्मक विचारों के साथ छेड़छाड़ करोगे तो हमेशा
तुम्हारे मन में बसे रहेंगे और गलत दिशा दिखाएँगे ।
अगर नकारात्मक विचार आने पर आप अपने मन को शांत रखोगे और कोई प्रतिक्रिया नहीं
दोगे तो वे विचार अपने आप आपके दिमाग से चले जाएँगे । जैसे ही तुम्हारे दिमाग में
कोई नकारात्मक विचार आता है उसकी नजरंदाज (Ignore) करो बजाय उसपर अपना पुरा ध्यान
केन्द्रित करने के । नकारात्मक विचार आपने आप चले जाएँगे
इसी तरह दोस्तों बुरे और नकारात्मक विचारो से दूर रहने का यह सबसे अच्छा और
सरल उपाय है की उसके आते ही उसे अपने Mind से Delete करे न की उसपर अपना पुरा Concentration
लगाने बैठ जाये । याद रखे अगर आप Negative सोचेंगे तो ब्रह्मांड (universe) आपको Negative
चीजें व परिणाम (Result) ही लाकर देगा ।
Also Read -
Must Visit -
Also Read -
0 Comments