Short Motivational Stories in Hindi (जीवन का सत्य)

Short Motivational Stories in Hindi :- दोस्तों आज की इस पोस्ट में हम आपके लिए कुछ प्रेरक कहानियाँ लेकर आए है यह कहानियाँ आपको जरुर प्रेरित करेगी।

यह कहानियां आपको प्रेरित करने के साथ साथ शिक्षा भी प्रदान करेगी और आपके लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आपको मोटिवेट करती है। तो आइए पढ़ते है आज की इस पोस्ट में Motivational Stories in Hindi के बारे में।

लाइफ की कीमत – Short Motivational Stories in Hindi

एक बार एक लड़के ने अपने पिताजी से पूछा कि पापा मेरी लाइफ की कीमत क्या है, क्या Value है। तो उसके पिताजी ने कहा कि अगर तुम सच में अपनी life की कीमत समझना चाहते हो तो में तुम्हें एक पत्थर देता हूं और उस पत्थर को लेकर तुम बाज़ार में चले जाना और अगर कोई इसकी कीमत पूछे तो तुम सिर्फ बस अपनी दो उंगली खड़ी कर देना और कुछ मत बताना।

वह लड़का बाज़ार गया और वहां जाने के बाद वह एक जगह पर बैठ गया। थोड़ी देर बाद एक आदमी वहां आया और उस पत्थर की कीमत पूछने लगा। वह लड़का बिल्कुल चुप रहा, उसने कुछ नही कहा, बस अपने पिता के कहे अनुसार दो उंगली खड़ी कर दी थी।

तभी वह आदमी बोला 200 रुपए ठीक है फिर तो में इस पत्थर को खरीद लुंगा। ऐसा सुनकर वह लड़का आश्चर्यचकित हो गया कि एक पत्थर की कीमत 200 रुपए जो की कहीं पर भी मिल जाता है। इतना सुनकर तुरंत वह लड़का अपने घर पिता के पास आ गया।

Also Read :- Motivational Story in Hindi | सफलता का सरल रास्ता

Short Inspirational Stories |

उस लड़के ने अपने पिताजी से बोला पिताजी मुझे एक आदमी मिला था जो इस पत्थर के 200 रुपए देने को तैयार था। तब उनके पिताजी ने कहा ठीक है और अब तुम इस पत्थर को एक Museum में लेकर जाओ और अगर कोई इसकी कीमत पूछे तो सिर्फ अपनी दो उंगलियां खड़ी कर देना।

वह लड़का तुरंत एक Museum में गया और वहां पर एक औरत की नजर उसके हाथ में रखे पत्थर पर पड़ी और तभी उसने उस पत्थर की कीमत पूछी तो उस लड़के ने कुछ नही बोला बस अपनी दो उंगलियां खड़ी कर दी।

तभी वो औरत बोली 20 हजार रुपए, ठीक है में तुम्हें इस पत्थर के 20 हजार रुपए देने कोई तैयार हूं, यह पत्थर तुम मुझे दे दो। इतना सुनकर वह लड़का फिर आश्चर्यचकित हो गया।

वह लड़का तुरंत अपने घर गया और अपने पिताजी से बोला पिताजी मुझे एक औरत मिली, जिसने इस पत्थर की कीमत 20 हजार रुपए लगाई है। तब उसके पिता ने कहा बेटा अब में तुम्हे आखिरी जगह भेज रहा हूं और वह आखिरी जगह है कीमती पत्थरों की दुकान पर और वहां पर भी कोई इसकी कीमत पूछे तो कुछ मत कहना, बस अपनी दो उंगलियां खड़ी कर देना।

इतना सुनकर वह लड़का तुरंत कीमती पत्थरों की दुकान पर चला गया और वहां पर एक बूढ़े आदमी की नजर उस पत्थर पर पड़ी तो वह एकदम से आश्चर्यचकित हो गया और उसने तुंरत वह पत्थर उस लड़के के हाथ से छुड़ा लिया और बोला ओह माय गॉड इस पत्थर की तलाश में मैंने अपनी पूरी जिंदगी गुजार दी, तुमको यह पत्थर कैसे मिला यह पत्थर और क्या प्राइस है इस पत्थर की, तुम कितना रुपया लोगे इस पत्थर के लिए।

Also Read : जिंदगी में बहुत आगे बढाएगी यह Motivational Story

वह लड़का इस बार भी चुप रहा और उसने अपनी दो उंगलियां खड़ी कर दी। तभी वह बूढ़ा आदमी बोला कितने 2 लाख रुपए, ठीक है, में आपको इस पत्थर के 2 lakh रुपए देने के लिए तैयार हूं, प्लीज तुम यह पत्थर मुझे दे दीजिए।

यह सुनकर उस लड़के को अपनी आंखो पर विश्वास नही हो रहा था। वह तुरंत अपने घर पहुंचा और अपने पिता से बोला, पिताजी एक बूढ़ा आदमी इस पत्थर के दो लाख रुपए देने को तैयार है।

तभी उसके पापा ने कहा, क्या अब तुम समझे अपनी लाइफ की वैल्यू। आपकी लाइफ की वैल्यू इस बात पर निर्भर करती है कि आप अपने आप को कहां रखते है। यह आपको सुनिश्चित करना है की आपको 200 रुपए का पत्थर बनना है या फिर दो लाख रुपए का।

दोस्तों तुम्हारी लाइफ में भी कई ऐसे लोग होते है जो आपसे बहुत प्यार करते है, उनके लिए आप सब कुछ है और कुछ लोग ऐसे भी होते है जो आपको सिर्फ एक वस्तु के रूप में उपयोग करेंगे। उनके लिए आप कुछ भी नही हो। मतलब यह आप पर निर्भर करता है कि आपकी लाइफ की वैल्यू क्या होगी।

Also Read : क्या है वह… जो आपके काम को बेहतर होने से रोकता है Motivational Story

So, Friends इस पोस्ट में हमने आपको बताई Latest Government Jobs की जानकारी आप अपने पसंद के अनुसार jobs के लिए आवेदन कर सकते है। joblagade.com आपके लिए ऐसी ही Latest Government Jobs की detail लाता रहता है व एग्जाम सम्बंधित जानकारी For Example :- एडमिट कार्ड, रिजल्ट, स्टडी मटेरियल की जानकारी भी आपको दी जाती है साथ ही आपके सुविधा के लिए इंटरव्यू टिप्स के साथ-साथ आपके मोटिवेशन को बढ़ाने के लिए मोटिवेशनल स्टोरी भी पब्लिश करता है।

अपने पसंद की इस वेबसाइट www. joblagade.com को Instagram पर Follow, Facebook Page को Like, Youtube चैनल को Subscribe जरुर करे So that, आपको Latest Jobs की तुरंत जानकारी मिल सके।

Also Visit –

कंप्यूटर की जरुरी टिप्स और ट्रिक जानने के लिए यंहा क्लिक करे

ब्यूटी ट्रिक्स व हेल्थ टिप्स के लिए यंहा क्लिक करेApp Download :-

This image has an empty alt attribute; its file name is joblagade-play-store-app-download-banner.jpg
www.joblagade.com

दोस्तों  joblagade.com आपसे यह अनुरोध करता है की किसी भी तरह के jobs पर अप्लाई करने से पहले उसके नोटिफिकेशन को जरुर पढ़े उसके बाद ही आवेदन करे।

Disclaimer – ऊपर बताई गई jobs की जानकारी विभिन्न सूत्रों से प्राप्त की गई है किसी भी तरह की jobs के अप्लाई करने से पहले उसके नोटिफिकेशन स्वतः पूर्ण रूप से जरुर पढ़ लेवे।