728X90

कैसे $50 से खड़ा हुआ $300 बिलियन का एम्पायर, Andrew Carnegie सक्सेस स्टोरी




कैसे $50 से खड़ा हुआ $300 बिलियन का एम्पायर, Andrew Carnegie सक्सेस स्टोरी  

JOBALAGADE.COM


यह कहानी Andrew Carnegie की है जो कि कार्नेगी स्टील कंपनी के फाउंडर है । इस स्टोरी में हम बताने वाले है कि कैसे Andrew Carnegie ने अपनी लाइफ में आई सारी प्रॉब्लम से लड़कर अपने मेहनत से यह मुकाम हासिल किया । Andrew Carnegie का जन्म स्कॉटलैंड में हुआ था उनके पिताजी हथकरघा बुनकर (Hand loom Weaver) थे और उनकी माता जी जीविका चलाने के लिए जूता चप्पल सुधारने का काम करती थी कभी कभी तो उनकी परिवार को भूखा तक सोना पड़ता था क्योकि उनके परिवार की कोई स्थायी आय नहीं थी ।




JOBALAGADE.COM


जब वह केवल 12 वर्ष के थे तब उनके सामने ही उनका घर बिक गया आय के साधन भी ख़तम हो गए थे, उन दिनों ऐसी स्थिति देख वह बहुत दुखी हुए, पर उन्होंने खुद से वादा किया की एक दिन ऐसा लाऊंगा की कामयाबी मेरे कदम चूमेगी और मैं अपने माता पिता को एक समृद्ध जीवन दूंगा ।  



उसके बाद वह और उनका परिवार सक्सेस के सपने को लेकर अमेरिका चले गए, पर वहाँ भी उनके पिता को असफलता का ही सामना करना पड़ा, उन्होंने नया हथकरघा का जो व्यवसाय शुरू किया था वह नहीं चला ।


जब Andrew Carnegie 13 वर्ष के थे तब उनके स्कूल की पढाई छुट गई फिर उन्होंने कॉटन मील में काम करना शुरू किया पर वह खुश थे क्युकी इससे उनके माता पिता को सहारा मिल गया था, कॉटन मील के बाद उन्होंने टेलीग्राफ मैसेंजर और रेलरोड कंपनी में काम किया हर काम उन्होंने मन लगाकर किया और अपना 100% दिया । वह हमेशा सिखने पर ज्यादा ध्यान देते थे, क्योंकि वह जानते थे उन्हें सफल होने के लिए सिखाने पर ध्यान देना पड़ेगा इसलिए ज्यादा से ज्यादा ज्ञान के लिए उन्होंने किताबे पड़ना शुरू किया । यंहा तक कि कठिन समय में भी वह सदा आशावादी रहे हमेशा खुद से कहते एक दिन “मैं सफल होऊंगा”।

JOBALAGADE.COM

Also Read - भरोसा यदि खुद पर हो तो ताकत बन जाता है मोटिवेशनल स्टोरी


एक दिन आया, जब उनके काम की निष्ठा देखकर उनके बॉस ने उन्हें एक बिज़नस अवसर का सुझाव दिया वह बहुत उत्साहित थे, पर उसके लिए $500 के इन्वेस्टमेंट की जरुरत थी पर उनके पास केवल $50 ही थे उस समय उनकी माँ ने उनका समर्थन किया, उन्होंने अपना घर गिरवी रख कर आये पैसे अपने बेटे को दे दिए ।


उनका यह पहला इन्वेस्टमेंट सफल हुआ और बहुत अच्छा मुनाफे का साबित हुआ अपने भविष्य की सफ़लता के लिए उन्होंने फिर बहुत से बिज़नस में इन्वेस्टमेंट किया ।



JOBALAGADE.COM

30 सालो के बाद एक कॉटन मील वर्कर दुनिया की सबसे अमीर लोगो में से एक बन गया, उनके पास पूरी दुनिया की सबसे बड़ी स्टील मिलें थी । जो की पुरे UK की तुलना में अधिक स्टील का उत्पादन करती थीं, उन्होंने इतना धन सिर्फ उनके माता - पिता को कष्टों का सामना न करना पड़े इसलिए कमाया था पर उनकी माता जी का देहांत हो गया ।


Also Read - सफल व्यक्ति खुद को दूर रखते है इन बातों से 


जब वह 65 वर्ष के थे तो उन्होंने अपनी 90% सम्पंती दान कर दी और सबकुछ छोड़कर अपने जिंदगी के बचे हुए समय को दुसरो की मदद के लिए बिताने का निर्णय लिया उन्होंने पूरी दुनिया में 2500 लाइब्रेरीज खोली । वह एक हथकरघा बुनकर के बेटे थे, उनके पास कोई उच्च शिक्षा और ज्यादा पैसे नहीं थे फिर भी उन्होंने अपनी मेहनत के बल पर बिज़नस एम्पायर खड़ा किया और वह $300 बिलियन के एम्पायर  के मालिक बने । आज दुनिया में उनकी की कंपनी को U.S. स्टील के नाम से जाना जाता है ।


   

JOBALAGADE.COM


यदि आप भी अपने जीवन में सफल होना चाहते हों तो कठिनाई में भी आशावादी बने रहे । छोटे से काम भी में अपना 100% दें, सीखना न छोड़े और अंतः जब सफलता आपके कदम चूमे तो उस सफलता की ख़ुशी बाँटना न भूले यह आपको आत्मिक शांति देगा ।

JOBALAGADE.COM

Must Read -

आखरी काम भी हो पहले काम की तरह परफेक्ट Motivational Story



Post a Comment

0 Comments