सफल व्यक्ति खुद को दूर रखते है इन बातो से
जीवन में सफल होने के लिए जरुरी है कुछ आदतों को बदला
जाएँ । यह आदते आपका भविष्य उज्जवल कर सकती है, आज की पोस्ट में हम ऐसीं आदतों के बारे
में बात करने वाले जिनसे सफल लोग खुद को हमेशा दूर रखते है -
देरी करना उन्हें नहीं आता -
आपने सुना होगा की हर सफल व्यक्ति सुबह जल्दी उठता है,
क्युकी उनका मानना होता है की देर से उठाना मतलब देर से शुरुआत करना ।
सफल व्यक्ति हमेशा जल्दी उठकर अपने जरुरी काम पुरे करते है, पुरे दिन का प्लान
बनाते, इसलिए यदि आप भी कोई काम करने का सोच रहे तो सोच सोचकर देर न करिए ı
आज ही शुरू करिए क्युकी देर से शुरू करेंगे तो आपके सामने प्रतियोगियों की भीड़ लग
जाएगी ।
पीठ पीछे बात करने से दूर रहते है -
सफल लोगो की आदत होती है, वह खुलकर हर बात बोलते है
इसलिए किसी के बारे में भी पीठ पीछे बाते न बनाये, खुद के लिए समय निकाले ।
दुसरो की लाइफ में क्या चल रहा है इसपर कान लगाना छोड़ दीजिये । अपना समय इन सब फालतू बातों में जाया न करे ।
Also Read -
Also Read -
बीते कल को खुद पर हावी न होने दे -
सफल लोगों की सबसे अच्छी आदत होती है की अगर उनसे गलती
हो जाती है तो उससे वह सीख (शिक्षा) लेते है पर गलतियों को याद कर करके खुद को अपमानित
महसूस नहीं कराते है और न ही बीते कल में घटी किसी भी घटना को खुद पर हावी नहीं
होने देते ।
समय नहीं है का बहाना नहीं बनाते -
इस दुनिया में सभी के पास मात्र 24 घंटे ही है भगवान ने
किसी के साथ भी भेदभाव नहीं किया है । अब यह आप पर निर्भर करता
है इसका उपयोग किस तरह करते है आप चाहे तो इसे सोना (Gold) बना ले या आप चाहे तो सोने (Sleep) में निकाल दे ı सब आप पर निर्भर करता है,
सफल व्यक्ति हमेशा समय को अपना धन समझता है ।
Also Read -
Also Read -
कहाँ ना कहना है उन्हें पता होता है -
सफल लोगो कभी उस काम के लिए हाँ नहीं कहते है जिसमे समय
का ख़राब हो, उन्हें उनकी जरूरते और जिम्मेदारियों का हमेशा ध्यान रहता है, उन्हें
पता होता है उन्हें कहाँ हाँ और कहाँ ना कहना चाहिए, इसलिए यदि आपको लगता है किसी
बात पर ना कहना चाहिए तो बेझिझक ना कहिये । हर वक्त हाँ कहना
आपको मुसीबत में फंसा सकता है ।
सबको खुश करने की कोशिश नही करते -
इस दुनिया में एक व्यक्ति से सभी खुश नहीं हो सकते है
इसलिए सफल लोग कभी इसे करने की कोशिश नहीं करते है । वह कभी नहीं सोचते की दुनिया उनसे खुश है या नहीं । वह केवल उनपर ध्यान देते है जो उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण है, वह जानते है की सबको
एक साथ खुश रख पाना नामुमकिन है इसलिए सबको खुश करने की कोशिश आपको दुःखी कर सकती
है तो इस आदत को बदलिए ।
0 Comments